देश भर में कही ना कही कांग्रेस के नेता विवादित बयान देते रहते है। जिससे कई बार कांग्रेस पार्टी की किरकिरी होती है और कांग्रेस को उन बयाने से पल्ला तक झाड़ना पड़ जाता है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विविदित बयान दिया है। हमेशा की तरह इस बार भी दिग्विजय सिंह ने ऐसा बयान दे दिया है कि जिससे वे सुर्खियों में बने रहेंगे। दिग्वियज सिंह ने इस बार विवादास्पद बयान देते हुए कहा की भगवा वस्त्र पहनकर लोग बलात्कार कर रहें है।
भगवा कपड़े पहनकर मंदिरो के अंदर बलात्कार कर रहें है
हमेशा विवादित बयान देने वाले दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि “भगवा वस्त्र पहनकर लोग चुरण बैंच रहें है, भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहें है, मंदिरो में बालात्कार हों रहें है, क्या यही हमारा धर्म है, हमारे सनातन धर्म को जिन लोगो ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नही करेंगा।”
आपको बता दे कि दिग्विजय सिंह पहले भी ऐसे विवादित बयान दे चुके है। जिससे वे सुर्खियों में रहते है। दिग्विजय सिंह ने पहले भी इसी तरह से हिन्दु आतंकवाद, भगवा आंतकवाद जैसे विवादित बयान दिए है। जिससे वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साध चुके है।