
मध्य प्रदेश में बीते वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा हार गई। भाजपा की हार के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया। इसके बाद एमपी की आदिवासी बाहुल्य झाबुआ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा कांग्रेस से बुरी तरह हार गई।
झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में पूर्व सीएम शिवराज की महत्ती भूमिका थी एवं पूरी पार्टी का दारोमदार इन्ही पर था। उपचुनाव में पार्टी की हार से नाराज पार्टी के आलाकमान ने एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम स्टार प्रचारक की लिस्ट से हटा दिया। झारखंड विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी हुए है जिसमे शिवराज का नाम नहीं है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नही हैं शिवराज का नाम
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव एवं झाबुआ उपचुनाव की हार से शायद पार्टी संगठन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से नाराज है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कई चरणों में मतदान होंगे। पहला चरण का मतदान 30 नवम्बर को 13 सीटों के लिए होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की हैं।

लेकिन इस लिस्ट में एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम नही हैं। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं के नाम हैं। लेकिन पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को स्टार प्रचारक नही बनाया हैं। जिससे ऐसा प्रतीत होता हैं कि मानो पार्टी संगठन अब शिवराज को स्टार प्रचारक नही मानते हैं..? शिवराज को झारखंड विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक नही बनाना अब अनेक तरह के नए सवालों को जन्म दे रहा हैं।