24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही भाजपा और शिवसेना के मनमुटाव के कारण महाराष्ट्र में सरकार बनने का रास्ता साफ नजर नही आ रहा हैं। भाजपा-शिवसेना गठबंधन कर चुनाव लड़ी हैं लेकिन अब सरकार बनाने में समर्थन के लिए शिवसेना 50 प्रतिशत की भागीदारी चाह रही है। बताया जा रहा हैं कि शिवसेना अब भी ढाई-ढाई साल वाले सीएम की शर्त पर अड़ी हुई हैं। इसी बीच आज भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई हैं। जिसके लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा उपाध्यक्ष अविनाश खन्ना को पर्यवेक्षक बनाया हैं। बताया जा रहा हैं कि यह बैठक केवल औपचारिक बैठक हैं, इसमें एक बार पुनः देवेंन्द्र फडणवसी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
5 साल तक सीएम बने रहेंगे फडणवीस
सरकार बनाने के लिए 50-50 के फार्मूले के बीच आज भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई हैं। बैठक के पूर्व देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की ही सरकार बनेगी और 5 वर्ष तक मजबूती से गठबंधन चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार किसी भी प्लान B पर काम नही कर रही हैं और प्लान A ही फाइनल हैं। आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने का मामला शिवसेना का आंतरिक मामला हैं।
भाजपा ने अपना रुख साफ किया तो इधर शिवसेना ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोल दिया हैं। फडणवीस के बयान पर पलटवार करते हुए शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि फडणवीस झूठ बोल रहे हैं। इसके साथ ही सरकार बनने का रास्ता अब भी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है।